अरब सागर में कराई गई हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान
अरब सागर में कराई गई हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान
Share:

मुंबई: हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है कि मुंबई के पास अरब सागर में बॉम्बे हाई के पास आज एक हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। इसमें 7 यात्री व दो पायलट सवार हैं। यह आपातकालीन लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई। ओएनजीसी ने तत्काल राहत व बचाव कार्य करते हुए अब तक 5 व्यक्तियों को बचा लिया है। 

ओएनजीसी कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि 7 यात्रियों एवं 2 पायलटों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर ने आज मुंबई हाई में सागर किरण में तेल तथा प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) रिग के पास अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग की। इसने कहा कि अब तक 5 व्यक्तियों को बचा लिया गया है तथा आगे के अभियान जारी हैं।

हेलीकॉप्टर में 6 ओएनजीसी कर्मी सवार थे तथा एक कंपनी के लिए काम करने वाले एक ठेकेदार से संबंधित था। वही जिन हालातों की वजह से आपातकालीन लैंडिंग हुई, वे तुरंत स्पष्ट नहीं थे। अन्य विवरण का भी इंतजार किया जा रहा था। ओएनजीसी के अरब सागर में कई रिग और प्रतिष्ठान हैं, जिनका इस्तेमाल समुद्र तल के नीचे मौजूद जलाशयों से तेल और गैस का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।

'गलत समय में इंग्लैंड से भिड़ रही टीम इंडिया..', टेस्ट मुकाबले से पहले दिग्गज क्रिकटर ने दी चेतावनी

Twitter ने PAK के चार दूतावासों के अकाउंट किए बैन, तिलमिलाया पकिस्तान

खतरनाक हुआ कोरोना संक्रमण, मामले बढ़ते ही बढ़ने लगी मरने वालों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -