एल्विश यादव ने लॉन्च की प्रभु श्री राम वाली हूडी, देखकर भड़के लोग
एल्विश यादव ने लॉन्च की प्रभु श्री राम वाली हूडी, देखकर भड़के लोग
Share:

जाने माने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक नई हूडी लॉन्च की है। इस हुडी या स्वेटशर्ट के पीछे प्रभु श्री राम की तस्वीर (Elvish Yadav Lord Ram Hoodie) बनी है। इसके आगे संस्कृत का एक श्लोक भी लिखा है। तत्पश्चात, सोशल मीडिया पर बहस होने लगी। लोग कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ ने कहा कि एल्विश पैसा बनाने के लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। कुछ ने इसे महंगा बताते हुए कहा कि धर्म का तड़का चढ़ाकर कपड़ों को सामान्य दाम से अधिक महंगा बेचा जा रहा है। विरोध हुआ तो कुछ लोग एल्विश के समर्थन में भी आए और हूडी की प्रशंसा की। 

आपके ब्लॉग में सुना था कि आप वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन को जाना चाहते हैं। यदि उनको जरा भी फॉलो करते हो तो वो खुद कह चुके हैं कि किसी भी ओढ़ने पहनने के कपड़े पर भगवान का नाम या फोटो इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ये कपड़े बहुत अधिक पवित्र होते हैं। यदि ऐसा कोई कपड़ा है तो फिर उसको कहीं भी किसी भी कपड़े के साथ नहीं धो सकते। उसके बहुत सख्त नियम हैं।"

वही कुछ लोग एल्विश की हूडी के समर्थन में भी आए। A नाम के शख्स ने इसे बेस्ट हूडी बताते हुए लिखा कि वो जल्दी ही इसे ऑर्डर करेंगे। वही कुछ और लोगों ने इस मामले के सपोर्ट में लिखा। कुछ ने हुडी ऑर्डर करने की बात तो कुछ ने एल्विश के इस पोस्ट के रीच की बात भी की। कुछ ने कहा कि हूडी बेचना कोई अपराध तो नहीं है। बता दे कि एल्विश बिग बॉस OTT-2 के विनर रहे हैं। बिग बॉस के चलते उनके बयानों की चर्चा हुई। 

तहलका के बाद इस कंटेस्टेंट ने अभिषेक संग की फिजिकल फाइट, घर से होगी बाहर

धर्म के कारण हिमांशी खुराना ने किया आसिम संग ब्रेकअप! फूटा फैंस का गुस्सा

बिग बॉस के इस मशहूर कपल का टूटा रिश्ता, खुद पोस्ट शेयर किया ब्रेकअप का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -