तहलका के बाद इस कंटेस्टेंट ने अभिषेक संग की फिजिकल फाइट, घर से होगी बाहर
तहलका के बाद इस कंटेस्टेंट ने अभिषेक संग की फिजिकल फाइट, घर से होगी बाहर
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में प्रतिदिन रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं। इस सीजन एक भी प्रतियोगी ऐसा नहीं नजर आया, जिसे दिल से दोस्ती या प्यार करते देखा गया। प्रतियोगी एक-दूसरे के मुंह पर कुछ हैं और पीठ-पीछे कुछ। वही अब घर में ईशा मालवीय और अभिषेक भी एक-दूसरे से बुरी तरह झगड़ा कर बैठे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों टास्क के चलते लड़ते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस बोलते हैं- टास्क में इम्युनिटी की जंग की घोषणा होती है। टास्क की शुरूआत में अंकिता-खानजादी और नील-मुनव्वर एक-दूसरे से बहस करते दिखाई दिए। फिर अभिषेक खानजादी से बोलते हैं कि मुनव्वर की चमची लग रही हो। दोनों की लड़ाई में ईशा आती हैं और बोलती हैं तू क्यों बोल रहा है। अभिषेक बोलते हैं कि मैं बोलूंगा बीच में। इतने में ही दोनों के बीच कहासुनी होने लगती है। लड़ाई इतनी आगे बढ़ती है कि ईशा, अभिषेक को धक्का दे देती हैं।

ईशा-अभिषेक की फिजिकल फाइट को शांत करने के लिए समर्थ आते हैं, मगर ये लड़ाई शांत होती नहीं नजर आई। प्रोमो देखकर प्रशंसक एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। वही अब कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे  हैं कि क्या जिस प्रकार फिजिकल होने के लिए तहलका को निकाला गया था। अब उसी प्रकार ईशा भी शो से बाहर होंगी या नहीं।

बिग बॉस के इस मशहूर कपल का टूटा रिश्ता, खुद पोस्ट शेयर किया ब्रेकअप का ऐलान

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के क़त्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर कही ये बात

'अनुपमा' के बाद अब इस रियलिटी शो में नजर आएंगी रुपाली गांगुली! नाम जानकर झूम उठेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -