दुनिया भर में जहर फैलाने वाले चापो को पुलिस ने लिया हिरासत में
दुनिया भर में जहर फैलाने वाले चापो को पुलिस ने लिया हिरासत में
Share:

मैक्सिको : जहां एक ओर भारत में बीएसएफ के कांस्टेबल को नशे की तस्करी में मदद करने के लिए पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है, तो वहीं दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग तस्कर एल चापो गूजमैन को मैक्सिको की पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। दुनियाभर में जहर फैलाने वाले इस शख्स की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी मैक्सिको के राष्ट्रपति ने दी।

मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नियटो ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी। चापो 6 महीने पहले ही दुनिया के खतरनाक जेलों में से एक जेल के अंदर से सुरंग बनाकर फरार हो गया था। 2014 में चापो को मैक्सिको के सिनालोआ से गिरफ्तार किया गया था। मैक्सिको के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं सभी मैक्सिको के लोगों को बताना चाहता हूं कि गूजमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरवरी में भी जब चापो को गिरफ्तार किया गया था, तब भी वो जेल तोड़कर भागने में सफल हो गया था। इससे पहले चापो को मैक्सिकन पुलिस ने 1993 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह 2001 में जेल तोड़कर फरार हो गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -