पेट में बन गई है कब्ज तो काम आएँगे ये 8 घरेलु उपाय
पेट में बन गई है कब्ज तो काम आएँगे ये 8 घरेलु उपाय
Share:

गैस, कब्ज और एसिडिटी यह ऐसी समस्या हैं जो आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति में देखने के लिए मिलती है। जी दरअसल यह समस्या खान-पान में गड़बड़ी के कारण पैदा होती हैं। आपको पता ही होगा शरीर में गैस तब बनने लगती है जब व्यक्ति ज़्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठा रहता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके असाला यदि कोई हफ्ते में 3 दिन से अधिक वक्त तक फ्रेश नहीं होता है तो समझिए उसे कब्ज हो गई है। ऐसे में इसका तत्काल इलाज जरूरी है। आज हम कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सौंफ का पानी- 1 कप उबले हुए पानी में 1 चम्मच सौंफ मिला कर रात भर के लिए रख दें। उसके बाद सुबह इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पीने से पेट की गर्मी और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। जी हाँ और इससे पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।

एलोवेरा जूस- एलोवेरा जूस आपकी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाने के साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। जी हाँ और इसके लिए आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करना होगा।

जीरा- भुना हुआ जीरा ठंडे पानी के साथ खा लें इससे आपको गैस में राहत मिलेगी।

अदरक- अगर आपको लगातार पेट में गैस बनती है तो रोजाना दो से तीन बार जरा से अदरक के रस में उतना ही शहद मिलाकर पीएं।
नींबू- भोजन में काला नमक, आधा नींबू, सिका जीरा, हींग और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। ऐसा करने से कब्ज के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

अंजीर- अंजीर कब्ज से निजात दिलाता है। जी दरअसल अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। 

शहद- आयुर्वेद के अनुसार कब्ज में शहद बहुत फायदेमंद है। जी हाँ और रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक ग्लास पानी के साथ मिलाकर पिएं। नियमित रूप इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है। 


अजवायन- दो ग्राम अजवायन को आधा ग्राम नमक के साथ चबाकर खाएं।

जीवनशैली में भी लाएं ये बदलाव-
- तली वसायुक्‍त चीजों, कैफीन, चॉकलेट, मसालेदार भोजन से सीने में जलन हो सकती है। इन्हे ना खाएं। 
- ज्यादा मोटापा भी सीने में जलन का कराण बन सकता है। 
- रात को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले भोजन कर लें।
- शराब और तंबाकू का सेवन न करें।
- ढीले कपड़े पहनने से पाचन तंत्र पर कम दबाव पड़ता है।

बच्चे को लगवाया है वैक्सीन तो दर्द कम करने के लिए अपनाए ये टिप्स

मां बनने के बाद रह गए हैं स्ट्रेच मार्क्स तो इस तरह लगाए शहद

इस घरेलू नुस्खे से चुटकियों में साफ़ हो जाएगी बाथरूम की टाइल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -