राष्ट्रपति का विवादित बयान, कहा- बुरी शक्ल वाले मर्दों पर रेप का आरोप लगाती हैं महिलाएं, लेकिन....
राष्ट्रपति का विवादित बयान, कहा- बुरी शक्ल वाले मर्दों पर रेप का आरोप लगाती हैं महिलाएं, लेकिन....
Share:

लंदन: एक देश के राष्ट्रपति द्वारा दुष्कर्म को लेकर महिलाओं की पसंद पर दिए गए एक विवादित बयान से दुनिया भर में हंगामा मच गया है। इस राष्ट्रपति ने कहा है कि महिलाएं यौन शोषण का आरोप तब लगाती हैं जब ये काम कोई बुरी शक्ल वाला या गंदा दिखने वाला आदमी करता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और पूरी दुनिया के लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

इस बयान के कारण प्रेसिडेंट सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने गुआयाक्विल शहर में आयोजित एक इकोनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि यौन शोषण का इल्जाम हमेशा ही बुरे दिखने वाले आदमियों के लिए अधिक खतरनाक होता है जबकि, खूबसूरत दिखने वाले आदमियों के लिए यह खतरा कम रहता है। इक्वाडोर के एक समाचार पत्र ने लिखा है कि लेनिन मोरेनो ने इस बात पर जोर दिया कि यह अच्छी बात है कि महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं बुरी शक्ल या गंदे दिखने वाले आदमियों से नाराज हो जाती हैं, इसके बाद वे आरोप लगा देती हैं। लेनिन मोरेनो ने कहा कि महिलाएं यौन शोषण का इल्जाम गंदी शक्ल वाले आदमियों पर लगा देती हैं, मगर खूबसूरत और स्मार्ट आदमियों के साथ बनाए गए संबंध उन्हें यौन शोषण नहीं लगते। 

#Coronavirus: आ गया कोरोनावायरस का तोड़ ! इस दवा से महज 48 घंटों में ठीक हो रहा मरीज

अब कोरोनावायरस से जंग करेगी चीनी सेना, मिली ये अहम जिम्मेदारी

इंसानों के बाद अब जानवरों की जान पर आफत बना कोरोना वायरस, जानें पूरा कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -