ताईवान में 6.4 तीव्रता का आया भूकंप, 113 की मौत
ताईवान में 6.4 तीव्रता का आया भूकंप, 113 की मौत
Share:

ताइपे : ताइवान में भूकंप के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात ये रहे कि भूकंप आने से कई भवन जमींदोज़ हो गए तो कई लोग इन मलबों में ही दब गए हैं। इस सप्ताह में मलबे से 113 शव निकाले गए हैं। ताईवान के ताइपे में भूकंप आने के बाद धरती डोलने लगी। हालांकि जब भूकंप आया तब रात्रि का समय था मगर जिन लोगों को भूकंप का अनुभव हुआ वे सुरक्षित मैदान की ओर जाने लगे। भूकंप के चलते कई ईमारतें ध्वस्त हो गईं। लोग मकानों के मलबे में दब गए।

रिक्टर स्कैल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी जा रही है। भूकंप के चलते परिसर ढह गया। इमारत में उपस्थित करीब 327 लोग सुरक्षित बचाए गए। हालांकि भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा करीब 113 पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि अभी और भी शव बरामद हो सकते हैं और मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

भूकंप के चलते करीब 17 मंजिला रिहायशी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि वेइगुआने गोल्डन ड्रैगन परिसर के मलबे से दो लोग जिंदा निकाले गए। हालांकि राहत और बचाव दल ने रात्रि में ही राहत कार्य प्रारंभ कर दिया था लेकिन रात्रि में सीमित राहत कार्य ही किया जा सका। सुबह के समय राहत कार्य में तेजी आई। ताइवान के गृहमंत्री ने भूकंप को लेकर जानकारी दी। इस मामले में करीब 4 लोग लापता हैं। इन 4 लोगों को ढूंढा जा रहा है। हालांकि भूकंप आने के बाद भी इस बहुमंजिला इमारत के निर्माता को पकड़ लिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -