निकोबार और उत्तराखंड में भूकंप के झटके, आधी रात को कांप उठे लोग
निकोबार और उत्तराखंड में भूकंप के झटके, आधी रात को कांप उठे लोग
Share:

पोर्टब्लेयर: निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में शुक्रवार (17 मई) देर रात को भूकंप के झटके दर्ज किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकोबार द्वीप समूह में दो दफा लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। निकोबार द्वीप में भूकंप का पहला झटका रात 11:59 पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई। 

वहीं इसके बाद निकोबार द्वीप में दूसरा झटका लगभग आधे घंटे बाद 12:35 पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 रिकॉर्ड की गई। निकोबार द्वीप समूह के साथ ही उत्तराखंड में देर रात 1:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली जिले में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई है। हालाँकि, इन भूकंप के झटकों में जान माल की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस महीने में इससे पहले भी देव भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 3 मई को उत्तरकाशी जिला में भूकंप का झटका महसूस हुआ था, जिसके बाद लोगों में खौफ पैदा हो गया था। झटके यमुना घाटी में महसूस किए गए थे। फ़िलहाल इस मामले में मौसम विभाग या भूगर्भ विज्ञान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस साल आम की फसल पर पड़ी मौसम की मार, दामों में होगी बढ़ोतरी

इस साल डेढ़ माह में ही पूरा हो गया 80 प्रतिशत गेहूं खरीदारी का लक्ष्य

शुक्रवार को एक बार फिर कमजोर नजर आया रुपया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -