भूकंप से दहला उत्तर पूर्वी भारत, 5.2 रही तीव्रता
भूकंप से दहला उत्तर पूर्वी भारत, 5.2 रही तीव्रता
Share:

इम्फाल: नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में गुरुवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मणिपुर और पड़ोसी राज्यों में दोपहर लगभग 1 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। मणिपुर का सेनापति जिला भूकंप का केंद्र रहा। मणिपुर के साथ ही असम और नागालैंड राज्य में भी भूकंप महसूस किया गया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार सुबह निकोबार द्वीप समहू में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी। वहीं महाराष्ट्र के पालघर के डहाणू व तलासरी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके रविवार को आए थे। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई थी। हालांकि, इस भूकंप के में किसी भी किस्म के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा था।
 
आपको बता दें कि धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो निरंतर घूम रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर अधिक टकराती हैं, उस जगह को फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने के कारण प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब दबाव अधिक बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने की वजह से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के कारण भूकंप आता है।

खबरें और भी:-

आज फिर डीजल के दामों में नजर आई बढ़ोतरी, इतने है दाम

बाजार के साथ रुपये में भी नजर आई भारी गिरावट

गुरूवार को कुछ देर की मामूली तेजी के बाद अचानक नजर आई बाजार में गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -