आज फिर डीजल के दामों में नजर आई बढ़ोतरी, इतने है दाम
आज फिर डीजल के दामों में नजर आई बढ़ोतरी, इतने है दाम
Share:

नई दिल्ली : आज गुरुवार को डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की गई। दिल्ली में यह बढ़ोत्तरी 5 पैसे प्रति लीटर की रही है। जबकि पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल हीं हुआ है। देश में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलने की व्यवस्था है, लेकिन ऐसा कई बार होता है कि इनके रेट में कोई बदलाव नहीं होता है। बता दें आज बाजारों में भी गिरावट का रुख नजर आया है.

गुरूवार को कुछ देर की मामूली तेजी के बाद अचानक नजर आई बाजार में गिरावट

आज ऐसे है दाम 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 66.14 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.88 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 67.83 रुपये प्रति लीटर पर है। मुम्बई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.43 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.17 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.62 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.78 रुपये प्रति लीटर पर है।

राजधानी में फिर महंगी हुई CNG गैस, इतने बढ़ाये गए दाम

ऐसे तय होते है दाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

बुधवार को रूपये में नजर आई 3 पैसे की मजबूती

बुधवार को बाज़ार में आई तेज़ी के साथ सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नजर नहीं आया कोई खास बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -