अरूणाचल प्रदेश में आया भूकंप
अरूणाचल प्रदेश में आया भूकंप
Share:

नईदिल्ली। भारत के अरूणाचल प्रदेश में आज तड़के करीब 4.4 बजे धरती डोलने लगी। यहां भूकंप का अनुभव किया गया। हालांकि भूकंप आने के दौरान अधिकांश लोग अपने घरों में विश्राम कर रहे थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 आंकी गई है। भूकंप के चलते किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस भूकंप को बेहद अधिक तीव्रता वाला माना गया है। भूकंप का केंद्र भारत, चीन सीमा क्षेत्र के करीब माना गया है। अब विशेषज्ञ दल जांच में लगा हुआ है।

दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि अरूणाचल प्रदेश की सीमा के समीप स्थित तिब्बत के न्यिंगची क्षेत्र में भूकंप के तेज झटकों का अनुभव किया गया। यह भूकंप ऐसे क्षेत्र में आया था जहां पहाड़ मौजूद हैं। भूकंप से जहां भूस्खलन हो सकता था वहीं बड़े पैमाने पर लोग हताहत हो सकते थे लेकिन अभी तक न तो पहाड़ दरकने की जानकारी मिली है और न ही जानमाल के नुकसान की जानकारी मिली है।

बताया गया है कि भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे आंकी गई थी। भूकंप को लेकर कहा गया है कि किसी को भी लिफ्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए। लोगों को लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का उपयोग करना उचित है। यदि कोई वाहन में है तो अपने वाहन को मैदानी क्षेत्र की ओर ले जाकर पार्क कर दें। घर में मौजूद रहने के दौरान मजबूत फर्नीचर जैसे टेबल, डेस्क आदि के नीचे छिप जाऐं। यदि कहीं फंस गए हों तो फिर भूकंप के दौरान दौड़ न लगाऐं।

भूकंप से मचा कोहराम, बढ़ी मरने वालों की तादाद

मैक्सिको : अब भूकंप से पहले मोबाइल पर आ जाएगा अलर्ट

ईरान इराक में आए भूकंप में सैकड़ों की मौत

भूकंप के झटके ने हिमाचल को हिलाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -