भूकंप से मचा कोहराम, बढ़ी मरने वालों की तादाद
भूकंप से मचा कोहराम, बढ़ी मरने वालों की तादाद
Share:

सुलेमानिया। इराक और ईरान के बीच के पहाड़ी क्षेत्र में भूकंप का अनुभव किया गया था। इस घटना में अब मरने वालों की संख्या करीब 207 हो चुकी है। जबकि लगभग 1700 लोग घायल हो चुके हैं। भूकंप के चलते भूस्खलन व बचाव कार्य में बाधा आ रही है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए फुटेज में घबराए हुए लोग, उत्तरी इराक में सुलेमानिया स्थित इमारतों से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

भूकंप का असर कई महत्वपूर्ण इमारतों पर हुआ है। यहां पर कई दीवारें ढह गईं तो सीमेंट क्रांक्रीट से बने मकान जमींदोज़ हो गए। इस आपदा को लेकर, राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। ईरान के करमानशाह राज्य के डिप्टी गवर्नर मोजतबा निक्केरदर ने अधिकारियों को राहत शिविर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में प्रभावितों को इन शिविरों में रखा जाएगा। हालांकि राहत दल मलबे के नीचे, जीवन की तलाश में जुटा है। आधुनिक मशीनों से जीवित बचे लोगों की खोज की जा रही है और उन्हें निकालकर राहत पहुंचाई जा रही है। भूकंप के बाद घायल हुए, लोगों को चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। गौरतलब है कि, यहां 7.3 तीव्रता का भूकंप आ गया था।

मैक्सिको : अब भूकंप से पहले मोबाइल पर आ जाएगा अलर्ट

भूकंप से दहले ईरान व इराक

एक आइलैंड जहां 10 दिनों में 352 बार आया भूकंप

भूकंप के झटके ने हिमाचल को हिलाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -