भूकंप से हिला हिंदुस्तान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान
भूकंप से हिला हिंदुस्तान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान
Share:

पंजाब : देश के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए भूंकप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत रहा। मगर भूकंप  जम्मू - कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर आदि क्षेत्रों में भी अनुभव हुए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए और उन्होंने कुछ देर के लिए अपना काम बंद कर दिया। इस दौरान लोग अपने दफ्तर से उतरकर खुले क्षेत्रों में आ गए भूकंप आने के बाद मेजों पर रखे बाॅटल का पानी हिलने लगा।

इस दौरान यह बात सामने आई है कि दोपहर 3.33 से 3.38 के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के तहत भूकंप की तीव्रता 6.9 महसूस की गई। मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। भूकंप के ये झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस किए गए। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान का अनुमान नहीं है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व भी भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया। पाकिस्तान में भी भूकंप के जबरदस्त झटकों का अनुभव किया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -