कब से शुरू हो रहा है शरद नवरात्रि का पर्व, जानिए तिथि और क्या लगाना है 9 दिन भोग
कब से शुरू हो रहा है शरद नवरात्रि का पर्व, जानिए तिथि और क्या लगाना है 9 दिन भोग
Share:

हर साल मनाया जाने वाला नवरात्रि का पर्व इस साल भी मनाया जाने वाला है। जी दरअसल आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं और करीब 9 दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, हवन, यज्ञ, जगराते, गरबे का आयोजन किया जाता है। आप सभी को बता दें कि नवरात्रि में हर तरफ लोग शक्ति की भक्ति लीन रहते हैं। जी दरअसल नौ दिनों तक मां की उपासना विधिवत की जाए तो सभी मनोकामना पूर्ण होता है। अब हम आपको बताते हैं कब से शुरु हो रहे हैं शरद नवरात्र और क्या लगाना है भोग। 

कब है शरद नवरात्रि 2022 (Sharad Navratri 2022 Muhurat)-  शरद नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022, सोमवार से होगी। नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर 2022 को होगा। जी दरअसल अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ 26 सितंबर 2022, को सुबह 3।24 से होगा। प्रतिपदा तिथि का समापन 27 सितंबर 2022 सुबह 03।08 हो जाएगा। इस बार शरद नवरात्रि पर घटस्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर 2022 को सुबह 06 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

शरद नवरात्रि 2022 महत्वपूर्ण तिथि-

नवरात्रि अष्टमी तिथि - 3 अक्टूबर 2022

नवरात्रि नवमी तिथि (नवरात्रि व्रत पारण)- 4 अक्टूबर 2022

नवरात्रि दशमी तिथि (दशहरा, मां दुर्गा विसर्जन) - 5 अक्टूबर 2022

शरद नवरात्रि में क्या लगाए भोग- नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का भी विशेष महत्व है। नवरात्रि के हर दिन माता को अलग भोग लगाने का विशेष लाभ मिलता है। जी दरअसल प्रतिपदा के दिन माता को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं जबकि दूसरे दिन शक्कर का भोग लगाना श्रेष्ठ रहता है। तीसरे दिन खीर या पेड़ा का भोग, चौथे दिन पुआ का भोग, पांचवें दिन केला और छठे दिन शहद का भोग लगाता पुण्यप्रद होता है। सातवें दिन गुड़ की मिठाई या गुड़ का भोग, आठवें दिन नारियल के लड्डू और नौवें दिन तिल की मिठाई अर्थात इनरसा आदि का भोग लगाना चाहिए। माता अति प्रसन्न होती हैं और कृपा वार देती हैं।

घर में जरूर रखे दक्षिणावर्ती शंख, माँ लक्ष्मी होती हैं खुश

बीच में भूल से भी ना छोड़े हरतालिका तीज व्रत, जानिए इसके नियम

इस दिन है हरतालिका तीज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -