इन 4 वजहों के चलते सुखी नहीं रहता है परिवार, आने लगती है कंगाली
इन 4 वजहों के चलते सुखी नहीं रहता है परिवार, आने लगती है कंगाली
Share:

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों का वर्णन किया गया है, जो घर में तंगहाली की वजह बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। आर्थिक हानि का संकेत कहा जाता है। दरअसल, कबूतर को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुंडली में राहु का दुष्प्रभाव होने से समस्याएं आ सकती हैं।

वहीं घर में यदि आप पौधे लगा रहे हैं तो ध्यान रहे कि वे कांटेदार न हों। कुछ प्रकार के कांटेदार पौधे घर में लगाने शुभ नहीं माने जाते हैं। वास्तु के मुताबिक, घर में कांटेदार पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। जहां गंदगी हो,  वहां मां लक्ष्मी जरा देर भी नहीं ठहरती हैं। इसलिए वास्तु में बताया गया है कि घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साफ-सुथरे घर से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तथा वास करती हैं।

वही कई घरों में महिलाओं का खूब अपमान किया जाता है। उनके साथ मारपीट की जाती है। ऐसा करना अशुभ होता है। मान्यता है कि जिस भी घर में औरतों के साथ ऐसा बर्ताव होता है, वहां कभी खुशहाली नहीं आती है। बताई गई इन सारी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके घर में धन की कमी नहीं होगी हमेशा भंडार भरा रहेगा।  

13 या 14... कब है लोहड़ी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

सफला एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

कब है सफला एकादशी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -