पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, पति और जेठ की हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, पति और जेठ की हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के बड़नगर के पास इंगोरिया में सोमवार प्रातः एक सनसनीखेज वारदात हुई। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति और जेठ पर कट्टे से फायर कर दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के चलते उसने भी दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि गोलीकांड के पश्चात् महिला ने थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। पुलिस ने बताया, सरिता नाम की महिला का खेत, जमीन को लेकर उसके पति, जेठ से विवाद हुआ। तत्पश्चात, उसने घर में रखी देसी कट्टे से दोनों पर फायर कर दिए। इससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ की भी हॉस्पिटल में मौत हो गई।

वारदात के पश्चात् महिला ने कट्टे सहित थाने पर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हथियार बरामद कर महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य वजहों का भी पता लगाया जा रहा है। वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमले की कोशिश की थी मगर पिस्टल में राउंड खत्म हो गए। 

न विराट, न रोहित..! गावस्कर ने बताया- कौन रहाा 2023 में टीम इंडिया का बेस्ट परफ़ॉर्मर ?

625 गिरफ्तारियां, जिसमे से 65 इस्लामिक स्टेट के आतंकी, 94.7% की शानदार दोषसिद्धि दर ! देखें 2023 में NIA का रिपोर्ट कार्ड

MP में बच्चों के लिए खतरा बना 'अंधविश्वास'! कुप्रथा ने 10 दिन में 3 मासूमों की ली जान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -