MP में बच्चों के लिए खतरा बना 'अंधविश्वास'! कुप्रथा ने 10 दिन में 3 मासूमों की ली जान

MP में बच्चों के लिए खतरा बना 'अंधविश्वास'! कुप्रथा ने 10 दिन में 3 मासूमों की ली जान
Share:

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ अंधविश्वास और क्रुप्रथा के चलते बीते 10 दिनों में 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। नया मामला अनूपपुर जिले से सामने आया है। यहां 3 महीने की बच्ची को निमोनिया होने पर 51 बार गर्म हासिये से दागा गया। स्थिति बिगड़ने पर बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। गंभीर होने पर शहडोल के मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां इलाज के चलते उसकी मौत हो गई।

प्राप्त खबर के अनुसार, अनूपपुर के ताराडाड़ गांव में 3 महीने की बच्ची को निमोनिया हो गया था। उसकी हालत बिगड़ रही थी। अन्धविश्वास के चलते बच्ची की मां उषा और मोहन बच्ची को ओझा के पास ले गए, जंहा 51 बार बच्ची के पेट पर गरम हासिये से दागा गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय लेकर परिजन पहुंचे। जंहा उन्हें शहडोल मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मगर लाख प्रयास के बड़ा भी बच्ची को बचाया नही जा सका। रविवार बच्ची की मौत हो गई। वही अन्धविश्वास इलाज एवं दागना क्रुप्रथा के चलते यह तीसरी मौत बतायी जा रही है। इसके पहले 3 महीने की मासूम तथा 45 दिन के बच्चे ने दम तोड़ा था। दोनो के शरीर पर ऐसे ही दागने के निशान मिले थे। 

वही इस पूरे मामले में प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि इस क्रुप्रथा को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जन जागरण अभियान निरंतर चलाया जाता है मगर इसके बाद भी आदिवासियों में लेकर इसको जागरूकता नहीं नजर आती है। जल्द ही इसके लिए और भी अच्छे अभियान चलाए जाएंगे। वही इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि निमोनिया का उपचार दागने से नहीं होता। ऐसे में बच्चों को अन्य बीमारी होने के खतरे रहते हैं। जागरूकता के अभाव में ग्रामीण लोग ऐसा करते हैं। मध्य प्रदेश बाल आयोग ने इसे संज्ञान में लिया है तथा ऐसे मामले में तहकीकात के पश्चात् कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही होगी।

नाराज़ नितीश कुमार को मनाने में जुटी बेचैन कांग्रेस ! आखिर क्या होगा INDIA गठबंधन का भविष्य ?

महाराष्ट्र में ज़िंदा जले बिहार के 4 मजदूर, हुई दर्दनाक मौत

''राम मंदिर राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत'', केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने लॉन्च की बुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -