भारत की आज़ादी पर गूगल के डूडल के अनोखे रंग
भारत की आज़ादी पर गूगल के डूडल के अनोखे रंग
Share:

नई दिल्ली : आज हर कहीं देश की स्वाधीनता का जश्न मनाया जा रहा है। देशवासी तीन रंगों के जादू में उत्साहित हैं और मस्ती में मदमस्त होकर देशभक्ति गीतों की खुमारी में डूबे हुए हैं। सड़क से संसद के गलियारों तक हर कहीं तिरंगा रंग नज़र आ रहा है। ऐसे में गूगल कैसे पीछे रह सकता है। हाल ही में अपनी एक कंपनी के सीईओ पद पर भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को नियुक्त किए जाने के बाद अब गूगल ने खुशियों का जश्न डूडल के माध्यम से मनाया है। 

बीते कई वर्षों की तरह इस बार गूगल द्वारा देश के 69 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की झांकी सजाई गई है। बीते वर्ष 15 अगस्त 2014 को भी गूगल ने अपने डूडल को भारत की स्वाधीनता के उत्साह में सजा दिया। आजादी के दौर के स्टैंप को यादगार बना दिया गया। देश के 69 वें स्वाधीनता दिवस को गूगल द्वारा अलग अंदाज़ में मनाया गया।

गूगल द्वारा भारत के लिए सर्च पेज पर सामान्य दिखाई देने वाले गूगल को बदल दिया गया। गूगल का लोगो तीन रंगों में लहरा गया। भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2012 के दिन गूगल ने लाल किले की इमेज पर तीन रंगों का कांट्रास्ट तैयार किया था। दूसरी ओर 2010 में गूगल के डूडल को तिरंगे की रंगोली में सजाया गया। गूगल ने अपने परंपरागत लोगो से तीन रंगों का कांट्रास्ट सजा कर वर्ष 2008 के भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा ध्वज सजाया। इसके बाद वर्ष 2007 के दिन गूगल का डूडल तिरंगे के साथ सजाया गया। वर्ष 2006 में भी इसे ही सजाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -