क्या आप भी चाय के साथ खूब खाते हैं नमकीन? तो जरूर पढ़ लें ये खबर
क्या आप भी चाय के साथ खूब खाते हैं नमकीन? तो जरूर पढ़ लें ये खबर
Share:

भारत में चाय को शौक का दूसरा नाम बोला जाता है, क्योंकि ये पानी के बाद सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। सुबह की शुरुआत हो या शाम का सुकून भरा समय ये चाय की चुस्कियों के बिना नहीं निकलता। मगर चाय पीते समय कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। काफी सारे लोग चाय के साथ-साथ स्नैक्स के रूप में नमकीन खाना पसंद करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों के ये पता नहीं होता कि ऐसा करते हुए वो अपने ही शरीर के दुश्मन बनते जा रहे हैं। 

चाय और नमकीन एकसाथ खाने के नुकसान :-
1- इनडाइजेशन:-
चाय को तैयार करने में चीनी का उपयोग किया जाता है तथा नमकीन को बनाने में नमक का इस्तेमाल होता है। अधिकतर डॉक्टर्स खट्टी और मिठी चीजें एक साथ खाने की सलाह नहीं देते। ऐसा करने से पेट में गैस बनती है तथा इनडाइजेशन की दिक्कत पैदा हो जाती है।

2- एस‍िड‍िटी:-
कुछ नमकीन चीजें ऐसी होती हैं डिसमें ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि चाय के साथ मेवों को कभी भी नहीं खाना चाहिए। यदि चाय एवं ड्राई फ्रूट्स वाली नमकीन एक साथ खाएंगे तो एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

3- पेट में मरोड़:-
चाय को तैयार करने में दूध का उपयोग होता है एवं दूध के साथ नमकीन चीजों को बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। सॉल्टी चीजों में र‍िफाइंड कॉर्ब्स होते हैं, जिसे डाइजेस्ट करने भी बहुत परेशानियां आती हैं। यदि आप चाय और नमकीन एक साथ खाएंगे तो पेट में मरोड़ हो सकते हैं। 

4- पेट दर्द:-
कुछ नमकीन बेसन की सहायता से तैयार किए जाते हैं, मगर चाय के साथ इसे खाने से पेट दर्द जैसी दिक्कतें पैदा होने लगती है। साथ ही हल्दी वाली नमकीन खाने से हाजमा खराब हो जाता है। यदि आपको भी चाय और नमकीन एक साथ खाने का शौक है तो इस आदत से आज ही तौबा कर लें नहीं तो नुकसान उठाने को तैयार हो जाएं।

अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए ट्राय करें ये 10 तरह के आईलाइनर

क्या आपको भी आती है हद से ज्यादा उबासी? तो ना करें अनदेखा इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

चुटकियों में बनाए पत्तागोभी के पराठे, यहाँ जानिए आसान रेसिपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -