आषाढ़ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा भारी फायदा
आषाढ़ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा भारी फायदा
Share:

प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। वही इस बार 18 जून को 'आषाढ़ अमावस्या' है। सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि की विशेष महत्वत्ता है। दैनिक पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ अमावस्या की तिथि 17 जून को प्रातः 9 बजकर 11 मिनट से आरम्भ होकर अगले दिन 18 जून को 10 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। अतः 17 जून को दर्श अमावस्या एवं 18 जून को आषाढ़ अमावस्या है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व हैं।

अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान:-

मेष राशि: 
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इन राशि के लोगों को मूंगफली,काले चने,भूमि दान देना चाहिए।

वृष राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन लोगों को सफेद वस्त्र, मोती, तेल,दूध, चीनी का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को हरी वस्तु, कांसा,हरा चारा,पन्ना दान देना चाहिए।

कर्क राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्र है। इस राशि के लोगों को चावल,आटा, घी,मोती,दूध, दही,सफेद रंग के वस्त्र दान करें।

सिंह राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। राशि अनुसार लाल चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। जैसे तांबा, केसर, लाल रंग के वस्त्र ,गुड़ दान कर सकते हैं।

कन्या राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को हरी वस्तु, कांसा,हरा चारा गाय माता को,हरी सब्जियां, पन्ना दान देना चाहिए।

तुला राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन लोगों को सफेद वस्त्र, मोती,दही,चीनी का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: 
इस राशि के लोगों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोगों को लाल वस्त्र, मूंगा,भूमि,नारियल का दान करना चाहिए।

धनु राशि: 
इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के लोगों को पीली वस्तु,केला,सोना, केसर, किताब और पीली वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना गया है।

मकर राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक को तेल, नीले और काले कपड़े, तिल, लोहा आदि का दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होने के कारण इनसे संबंधित प्रिय वस्तुओं का दान किया जाना चाहिए। जैसे लोहा, काले कपड़े, नीले कपड़े, तिल, सरसों का तेल आदि का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि: 
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होने के कारण इन लोगों को हल्दी,केला, दाल चने ,शहद, पुस्तक, पीली चीजें दान करना चाहिए।

'मेरी बेटी को ले गया फहद, उसका धर्म बदल दिया..', केरल हाई कोर्ट पहुंचा ईसाई पिता, 8 जून से लापता है लड़की

जानिए सतयुग से लेकर कलयुग तक से जुड़ी ये बातें

ऑनलाइन गेम से धर्मांतरण का खेल! शाहनवाज के मोबाइल में मिले पाकिस्तान के 30 नंबर, NSA लगाने की तैयारी तेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -