22 महीने बाद Twitter पर डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी, हर सेकंड्स में बढ़ रहे फॉलोवर्स
22 महीने बाद Twitter पर डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी, हर सेकंड्स में बढ़ रहे फॉलोवर्स
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे 22 माह के बाद Twitter पर वापस आ गए हैं। ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया है। यानी वे अब अपने Twitter हैंडल का पहले की तरह उपयोग कर सकेंगे। ट्रंप का Twitter हैंडल रिस्टोर होते ही उनके फॉलोअर तेजी से बढ़ रहे हैं। जब उनका अकाउंट रिस्टोर किया गया, उस समय ट्रंप के 2.3 लाख फॉलोअर थे। मगर, चंद मिनटों में उनके फॉलोअर बढ़कर 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, अकाउंट रिस्टोर करने का फैसला, Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने खुद के ऑनलाइन पोल के बाद लिया है। यह पोल मस्क ने अपने Twitter अकाउंट के माध्यम से किया था। एलन मस्क ने पोल करते हुए लोगों से सवाल किया था कि क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के Twitter हैंडल को वापस लाना चाहिए? मस्क का ये पोल बहुत अधिक चर्चा में है। इस पोल पर 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने वोट किया है। जिसमें से 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का Twitter हैंडल रिस्टोर करने का समर्थन किया है। वहीं, 48.2 फीसदी लोगों ने अकाउंट दोबारा शुरू न करने के लिए वोट किया है।

 

बता दें कि अमेरिका के कैपिटल हिल में भड़की हिंसा के बाद ट्रंप का Twitter हैंडल बैन कर दिया गया था। उन्होंने अपना अंतिम Tweet 8 जनवरी 2021 को किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने भी उनसे पूछा है, उन्हें वे बताना चाहते हैं कि वे 20 जनवरी को होने जा रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं जा रहे हैं।

एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में है हरमनप्रीत, जानिए इस बार खिलाड़ी ने क्या कहा

720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरा व्यक्ति, जानिए आगे क्या हुआ?

उइगुर मुस्लिमों की नस्ल ख़त्म करने के लिए चीन ने अपना नया तरीका, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -