एक शाम, डॉक्टर्स के नाम : डॉक्टर्स डे स्पेशल
एक शाम, डॉक्टर्स के नाम : डॉक्टर्स डे स्पेशल
Share:

National Doctors Day-

डॉक्टर्स डे अलग - अलग देश में अलग अलग दिन मनाया जाता है. जैसे भारत में इसे 1 जुलाई को मनाया जाता है. डॉक्टर्स डे को मनाये जाने के पीछे कारण है पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डा. बिधान चन्द्र रॉय (Bidhan Chandra Roy) का जन्म दिवस. बिधान चन्द्र रॉय एक स्वतंत्रता सेनानी तो थे ही साथ ही उनमे सेवाभाव भी बहुत था और वे एक अच्छे डॉक्टर भी थे. उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों के स्वस्थ को बेहतर बनाने में था देश की आज़ादी में समर्पित कर दिया. वह पश्चिम बंगाल के दुसरे मुख्यमंत्री चुने गए था भारत रत्न से सम्मानित किये गए. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई विकास कार्य किये और साथ ही अपने सेवाभाव को भी सुचारु रूप से चलाया.

वैसे हमेशा से दुनिया में डॉक्टरों को भगवान का दूसरा स्वरुप कहा जाता हैं। भगवान ने तो सिर्फ हमें जीवन दिया है, लेकिन डॉक्टर हमारे अमूल्य जीवन को बार-बार बचाता है। देश में ऐसे कितने उदाहरण हैं जहां डॉक्टरों ने भगवान से भी बढ़कर काम किया है। बच्चे को जन्म देना हो या किसी बीमार की जान बचानी हो डॉक्टर हमेशा हमें मुश्किल से बचाता है। इस पेशे में दवा और दुआ का अनोखा संगम देखने को मिलता है। प्राचीन काल से ही डॉक्टरों ने मानव जाति के लिए बहुत समर्पण किया है। आज भी डॉक्टरों और वैद्यों का आदर सम्मान किया जाता है। 

कैसे मनाया जाता है Doctors’ Day-

यह खास दिन हमें इस बात का एहसास दिलाता है कि हमारे जीवन में डॉक्टर की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। हर व्य़क्ति को कभी ना कभी डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता हैँ, हालकि कोई नही चाहता कि उसे डॉक्टर के पास जाने की नौबत आए। बहुत से ऐसे केस है जिसमें डॉक्टरों ने मरिजों को मौत के मुहं से बाहर निकाला है, ये अलग बात है कि जीना मरना भगवान के हाथ में है लेकिन फिर भी कह सकते है कि मानव जीवन में डॉक्टर एक अहम भूमिका हैं। 

जैसा कि आप जानते है कि डॉक्टरों को कभी छुट्टी नही मिलती लेकिन आज के दिन वो छुट्टी ले सकते हैं। आज के दिन हास्पिटल व क्लिनिक के स्टाफ व्दारा अपने सीनियर डॉक्टर को पार्टी दी जाती हैं, साथ ही भेट के तौर पर फूल, गिफ्ट और डिनर पार्टी दी जाती हैं। डॉक्टर का हौसला बढ़ाने के लिए परिवार के लोग और मरिज भी इन्हें बधाई देते हैं, जिससे डॉक्टर अपने काम के प्रति और सगज हो जाते हैं। 

कहां-कहां मनाया जाता हैं Doctors’ Day-
भारत- 1 जुलाई 
क्यूबा- 23 अगस्त
अमेरिका- 30 मार्च 
ईरान- 1 अगस्त 
वियतनाम- 27 फरवरी 

पेशे की चिंता-

आज व्यावसायिकता की दौड़ में शामिल हो चुके चिकित्सकों को भी अब अपने पेशे को लेकर चिंता होने लगी है। इस पेशे को व्यवसाय का दर्जा देने से सीनियर डॉक्टर काफी आहत हैं। लेकिन आज भी कई ऐसे डॉक्टर जो अभी भी डॉक्टर पेशे को व्यवसायिकता का दर्जा ना देकर सेवाभाव से काम करते है। वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। और डॉक्टर्स डे स्वयं डॉक्टरों के लिए एक खास दिन है, क्योंकि यह दिन उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रैक्टिस को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है। डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंदर झाँके, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा न बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएँ, तो फिर डॉक्टर्स डे मनाना सही साबित होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -