महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान भूलकर भी ना पहनें इस रंग के कपड़े
महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान भूलकर भी ना पहनें इस रंग के कपड़े
Share:

कल यानी कि 18 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिव भक्त जोर शोर से इस त्यौहार पर पूजन की तैयारी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन महादेव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं, साथ ही विवाह जैसे कामों में आ रही रुकावटें भी दूर करते हैं। महादेव का अभिषेक कच्चे दूध से करने की परंपरा रही है। तत्पश्चात, पूजन में उन्हें बेलपत्र, धतूरा जैसी वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। ये एक ऐसा त्यौहार है जिसका पूजन अन्य त्योहारों या पूजन की तुलना में थोड़ा अलग होता है। 

महादेव के भक्त ये भी मानते हैं कि भगवान महादेव स्वभाव से बहुत भोले हैं इसलिए उनका पूजन बहुत सरल है। मगर अपने वस्त्र के रंग पर थोड़ा ध्यान देकर पूजन को और सफल बनाया जा सकता है। कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि खास रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं जबकि कुछ रंग के कपड़े पहनने से भगवान महादेव के पूजन के दौरान बचना चाहिए।

वैसे तो हर रंग भगवान का ही बनाया हुआ है। मगर शिवरात्रि पर हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजन करने की सलाह दी जाती है। ये माना जाता है कि महादेव को हरे रंग की वस्तुएं प्रिय हैं जिसमें धतूरा और बेलपत्र भी सम्मिलित है। उसी प्रकार महादेव को हरे रंग के वस्त्र भी प्रिय हैं। इसलिए पूजन के वक़्त हरा रंग पहनने से महादेव का आशीष पाना सरल हो जाता है। यदि हरा रंग नहीं है तो सफेद, नारंगी, पीला या लाल रंग के वस्त्र भी पहने जा सकते हैं। महादेव के पूजन में काले रंग से बचने की सलाह भी दी जाती है। केवल वस्त्र ही नहीं पूजन के वक़्त काले रंग की बिंदी, चूड़ी या कोई और आभूषण पहनने से भी बचना चाहिए। 

महाशिवरात्रि के दिन अपना लें ये छोटा सा उपाय, हो जाएंगे मालमाल

जानिए महाशिवरात्रि पर क्यों खास होती है चार पहर की पूजा?

यूपी में हिन्दू महिला की निर्मम हत्या, क्योंकि 'मुस्लिम' नहीं बन रही थी चंदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -