यूपी में हिन्दू महिला की निर्मम हत्या, क्योंकि 'मुस्लिम' नहीं बन रही थी चंदा
यूपी में हिन्दू महिला की निर्मम हत्या, क्योंकि 'मुस्लिम' नहीं बन रही थी चंदा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में धर्मांतरण से इनकार करने पर एक हिंदू महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला की शिनाख्त चंदा सिंह के रूप में हुई है। आरोपित मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद आरिफ ने हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने से इनकार करने पर महिला को बेरहमी से पीटा, फिर उपचार के बहाने गला दबाकर उसे मार डाला। महिला का शव घर में छोड़कर आरिफ फरार हो गया। गुरुवार (16 फरवरी) की सुबह उसे मुठभेड़ के बाद उसे यूपी पुलिस ने दबोच लिया।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ नदी के रास्ते चित्रकूट भागने वाला था। लेकिन, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया, इस बीच आरोपी आरिफ ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी। जानकारी के अनुसार, चंदा सिंह के पति दुर्गेश सिंह का देहांत हो चुका है। वह मऊ जिले के हलधरपुर में रहती थी और पार्लर चलाकर बच्चों का पालन-पोषण करती थी। इसी दौरान आरिफ, गुड्डू राजपूत बनकर उससे मिला और दोनों में बातचीत शुरू हुई। गुड्डू (आरिफ) ने चंदा को मऊ की सारी संपत्ति बेचकर कौशांबी शिफ्ट होने के लिए कहा। लगभग 2 वर्ष पूर्व अपनी संपत्ति बेच चंदा दोनों बेटियों के साथ कौशांबी आकर रहने लगी। यहाँ चंदा को पता चला कि जिसे वह गुड्डू समझ रही, वह मोहम्मद आरिफ है। इसके बाद आरिफ और चंदा के बीच विवाद होने लगे। अब आरिफ खुले आम चंदा को मुस्लिम बनने के लिए धमकाने लगा, यहाँ तक कि, पीड़िता के बच्चों को भी नमाज पढ़ने के लिए कहने लगा। आए दिन पिटाई के कारण चंदा बीमार रहने लगी।

चंदा की बेटी और भतीजे ने मीडिया को बताया कि मोहम्मद आरिफ मंगलवार (14 फरवरी) को उपचार के बहाने चंदा को अपने साथ ले गया। जिसके बाद मौका पाकर आरिफ ने चंदा को मार डाला और लाश को घर पर छोड़कर भाग निकला। बेटी के अनुसार, चंदा फोन पर चिल्ला रही थी, जिसके बाद आरिफ ने उससे फोन छिन लिया और उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। उसी रात वह चंदा का शव घर पर छोड़ गया। चंदा की बेटी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद आरिफ की नजर उनकी संपत्ति पर थी। वह आए दिन चंदा से पैसे मांगता था। साथ ही आरिफ चाहता था कि चंदा, कौशांबी में खरीदी गई संपत्ति आरोपी के नाम कर दें। बता दें कि चंदा ने मऊ की संपत्ति बेचकर कौशांबी में जमीन खरीदी थी और मकान भी बनवाया था।

 

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया की निवासी चंदा सिंह की माँ को उनकी बेटी ने एक सप्ताह पहले फोन किया था। इस दौरान चंदा ने अपनी माँ को गुड्डू राजपूत के आरिफ होने के बारे में बताया। मृतका की माँ ने बताया कि मोहम्मद आरिफ चंदा को अपने गाँव मिरदहन का पुरवा ले गया था। यहाँ उस पर मुस्लिम समुदाय के 100 लोगों ने धर्मान्तरण के लिए दबाव डाला। इस्लाम कबूल न करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मामले में मृतका की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर 12 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर हत्या व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस फ़िलहाल, चंदा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुंबई में घटा निक्की जैसा हत्याकांड, मामला जानकर कैंप उठेगी रूह

'बलात्कार से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो', तड़पती लड़की ने लगाई गुहार

2 महीने से नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था नदीम, पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माना...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -