दिवाली पर चमकेगी इन लोगों की किस्मत, देंखे अपनी राशि
दिवाली पर चमकेगी इन लोगों की किस्मत, देंखे अपनी राशि
Share:

दीपावली का त्योहार धनतेरस से आरम्भ हो जाता है। यह 5 दिवसीय त्योहार है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दीपावली पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनने वाले शुभ योग कई राशि वालों के लिए फलदायी माने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, दीपावली के दिन अभिजीत मुहूर्त एवं वैधृति योग का अद्धभुत संयोग बन रहा है। इस संयोग की ज्योतिष शास्त्र में खास अहमियत है। यह संयोग सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, हालांकि कुछ राशि के लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी रहने वाला है। 

जानिए दीपावली के पावन पर्व पर किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा:-
सिंह:-
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनने वाला दीपावली पर विशेष संयोग सिंह राशि के जातकों के लिए फलदायी रहने वाला है। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सिंह राशि के लोगों को करियर में उन्नति मिल सकती है। शनिदेव की भी आप पर कृपा दृष्टि रहने वाली है। निवेश का फायदा मिलेगा।

तुला:- 
तुला राशि वालों के लिए दीपावली का त्योहार खुशियों भरा होगा। इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों का खास संयोग शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। नौकरी के नए मौके प्राप्त हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर:- 
मकर राशि वालों के लिए दीपावली पर बनने वाला अभिजीत मुहूर्त व वैधृति योग सूर्य के समान किस्मत चमका सकता है। आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में बढ़ोतरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। लंबे वक़्त से अटका धन वापस मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे।

एक साथ ये दो बड़े ग्रह मचाएंगे हलचल, इन 4 राशियों को होगा भारी फायदा

आज खराब हो सकती है इन राशिवालों की सेहत, जानिए क्या है आपका राशिफल

आज इन राशिवालों के लिए है अच्‍छा समय, जानिए क्या है आपका राशिफल?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -