हरियाणा मंत्री के विवादित बोल-  प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पापुलर
हरियाणा मंत्री के विवादित बोल- प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पापुलर
Share:

अंबाला: हाल ही में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने फिर विवादित बयान दिया है. जंहा विज अक्‍सर विवादित बयान देते रहते हैं और गांधी परिवार पर निशाना साधते रहते हैं. वह कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कई बार जुबानी हमले कर चुके हैं, लेकिन अब उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में विवाद‍ि बोल कहे हैं. उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी से ज्यादा पापुलर तो प्रियंका चोपड़ा हैं.

उन्होंने जहां कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर भी विवादित टिप्‍पणी की. विज ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह से उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था पर भी सवाल किए. उन्होंने यहां कहा कि दिल्ली में कांग्रेस रैली में प्रियंका गांधी के नारे की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगाए गए. इससे तो यही लगता है कि प्रियंका चोपड़ा तो कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से ज्यादा पापुलर हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल विज ने रणदीप सुरजेवाला के जीडीपी दर गिरने और भाजपा की समझ में इसका मतलब गोडसे डीवाईसिव पॉलिटिक्स के ट्वीट पर पलटवार किया. जंहा अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला तो बुद्धि विहीन हो गए हैं. वहीं अब इन बातों का राजनीति से क्या लेना देना. विज ने कहा कि अब कांग्रेस दुष्प्रचार का अभियान चला रही है और लोगों को भड़काना और उकसाना चाहती है. विज ने पूछा कि मनमोहन बताएं कि उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की हालत क्या थी. फरीदाबाद में कश्मीरी ट्रक ड्राइवर को पाकिस्तानी नागरिक बताकर उसकी निर्मम पिटाई मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इसकी जांच करवाएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे.

जॉर्डन में शॉट सर्किट से लगी आग, 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

झारखंड में राहुल गाँधी का चुनाव अभियान, बोले- यहाँ जल-जमीन-जंगल की कोई कमी नहीं है, लेकिन.....

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला को कहा 'निर्बला' सीतारमण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -