400 करोड़ के नोट से BJP और AAP में गहमा-गहमी
400 करोड़ के नोट से BJP और AAP में गहमा-गहमी
Share:

नई दिल्ली : देश में अब 400 करोड़ रुपए के नोटों की भी उपलब्धता हो गई है, लेकिन इस 400 करोड़ के नोट ने विवाद खड़ा कर दिया है, क्योंकि इस पर महात्मा गांधी जी की तस्वीर के स्थान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर छापी गई है। यह नोट हुबहु 1000 की नोट तरह है, केवल इस पर चार सौ करोड़ लिखा हुआ है।

बीजेपी की ओर से जारी किए इस नोट में केजरीवाल की टोपी पर घोटाला पार्टी लिखा हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह की जगह आप का चुनाव चिन्ह झाड़ू बना हुआ है।

इतने से भी मन नहीं भरा तो नोट पर 420 लिख दिया गया है। दिल्ली बीजेपी ने इस नोट को जारी करते हुए कहा की लोग पम्पलेट और पर्चो को फेंक देते है लेकिन इस तरह के नोट को सुरक्षित रखते है।

हमने इस तरह के 36 हजार नोट छपवाए है। हम दिल्ली के हर घर में इन नोट को बाटेंगे और केजरीवाल के भ्रष्टाचार से अवगत कराएंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -