चीन और जापान के बीच ईस्ट चीन सागर को लेकर गहराया विवाद
चीन और जापान के बीच ईस्ट चीन सागर को लेकर गहराया विवाद
Share:

टोक्यो : चीन और जापान के बीच विवाद गहराता जा रहा है। जापानी कोस्टगार्ड का कहना है कि विवादित पूर्वी चीन सागर में बुधवार को हथियारों से लैस चीनी कोस्टगार्ड की एक शिप देखी गई है। वैसे तो चीनी जहाजों की मुस्तैदी कोई नई बात नही है, लेकिन जापानी कोस्टगार्ड ने कहा है कि हथियारों से लैस चीनी कोस्टगार्ड के जहाज को पहली बार देखा गया है।

जापान का कहना है कि पहली बार यह मंगलवार की दोपहर को देखा गया। सुबह करीब 9 बजे के लगभग यह चीनी जहाज 29 किमी के दायरे में घूमती रही। इस हलचल के बाद दोनो देशों के बीच रिश्ते खराब होते दिख रहे है। इस द्वीप को चीन में दिओयू और जापान में सेंकाकु के नाम से जाना जाता है। इस मामले में अमेरिका जापान के साथ है। इन क्षेत्रों में अमेरिकी फाइटर प्लेन भी देखे गए है।

दोनो ओर से पेट्रोल शिप और फाइटर्स जेट्स रोजाना मंडराते है। कहा जा रहा है कि इस स्थिति के कारण दोनो देशों के बीच व्यापक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जापान ने यह भी कहा है कि चीनी नेवी की एक शिप ने 2013 में जापानी फायर कंट्रोल रडार को निशाना बनाया था। ईस्ट चीन सागर में जापान की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी है। चीन का दावा है कि ईस्ट चीन सागर पर केवल उसका अधिकार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -