अध्यक्ष बनते ही शिवपाल यादव ने चलाई तलवार
अध्यक्ष बनते ही शिवपाल यादव ने चलाई तलवार
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में अंर्तकलह का माहौल बना हुआ था। हालांकि दावे ये किए जा रहे हैं कि जल्द ही लोगों की सहमति बन जाएगी। तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल यादव अपने वार चलाने प्रारंभ कर चुके हैं सभी बातों को दरकिनार करते हुए उन्होंने रामगोपाल यादव के भांजे व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है।

दरअसल उन्होंने यह जताने का प्रयास किया है कि पार्टी में आपसी संबंध से बढ़कर अनुशासन सर्वोपरि है। इतना ही नहीं एक तरह से उन्होंने पार्टी पर लगने वाले भाई-भतीजावाद के आरोपों को दूर करने का प्रयास किया है। पार्टी में विभिन्न मसलों पर हुए गतिरोध को लेकर यह माना जा रहा है कि मुलायम सिंह उनके साथ सामंजस्य बैठाने में सफल होंगे। लेकिन शिवपाल ने रामगोपाल यादव के भांजे और विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव को पार्टी विरोधी कार्य करने के चलते 6 साल तक के लिए पार्टी से निष्कासन कर दिया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विरोध में असम्मानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां करने, पार्टी विरोधी कार्यों में लगे रहने के चलते व अनुशासनहीन आचरण के चलते अरविंद यादव को पार्टी से हटा दिया गया है। पार्टी में हुए अंर्तकलह को लेकर मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव व सीएम अखिलेश यादव के साथ बैठक की तो दूसरी ओर अरविंद यादव ने किसी तरह की बयानबाजी करने से इन्कार किया है। उन्होंने अपने उपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -