दिलीप घोष का बड़ा दावा- TMC प्रायोजित हिंसा में मारे गए 37 भाजपा कार्यकर्ता, 5 सालों में 166 ने दिया बलिदान
दिलीप घोष का बड़ा दावा- TMC प्रायोजित हिंसा में मारे गए 37 भाजपा कार्यकर्ता, 5 सालों में 166 ने दिया बलिदान
Share:

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों में पश्चिम बंगाल में 166 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है और विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद प्रदेश में 37 पार्टी कार्यकर्ताओं का क़त्ल हुआ है। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने मंगलवार को अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद के माहौल को लेकर वर्चुअल बातचीत की और यह दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रायोजित हिंसा फैला रही है।

भाजपा राज्य मुख्यालय से जारी किए गए बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ 'खून से लथपथ बंगाल के परिदृश्य' विषय पर पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने चर्चा की जिसमें भाजपा राज्य मुख्यालय लखनऊ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हिस्सा लिया। बयान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बड़ी तादाद में उत्तर प्रदेश से आप सभी ने विधानसभा चुनाव में पहुंचकर जो परिश्रम किया उसका नतीजा है कि भाजपा बंगाल में 77 विधानसभा सीटें जीती है। 

घोष ने आगे कहा कि, 'बंगाल की पहचान क्रांतिकारियों, आध्यात्मिक संतो, समाज सुधारकों, रवींद्र संगीत, हरि संकीर्तन गंगासागर से कालीघाट तक विस्तृत साधना की भूमि और मिष्ठान की भूमि के रूप में है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज बंगाल खून से लथपथ है, बंगबंधु की पीड़ा है और चारों तरफ हाहाकार है।'

कच्चे तेल की कीमत में तीन महीने में आया सबसे अधिक उछाल

नेशनल क्रश होने के बाद रश्मिका मंदाना बनीं '2020 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन'"

भारत का पीएमआई 50.8 पर, विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधि में मई में आई गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -