दिग्विजय सिंह के भाई ने की पूर्व PM पर टिप्पणी, कहा- 'अटल जी भी मांसाहार अथवा मदिरा का सेवन करते थे...'
दिग्विजय सिंह के भाई ने की पूर्व PM पर टिप्पणी, कहा- 'अटल जी भी मांसाहार अथवा मदिरा का सेवन करते थे...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई एवं चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह का फिर एक ट्वीट सामने आया है। इस बार उनके निशाने पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अटल जी भी मांसाहार अथवा मदिरा का सेवन करते थे। इस पर बीजेपी का क्या कहना है। वहीं बीजेपी का इस ट्वीट पर कहना है कि वह अपने परिवार के बारे में भी बताएं, नहीं तो फिर हमें पूरी सूची देनी पड़ेगी।

आपको बता दें कि MLA लक्ष्मण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। यहां तक कि कई बार वह अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के बयानों पर भी हमला बोल चुके हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने के केस में उन्होंने अपने बड़े भाई के बयानों के विपरीत बयान दिया था। कई बार वह दिग्विजय सिंह के बयानों की खिलाफत करते दिखाई दे चुके हैं। 2018 में राज्य में बनी कांग्रेस सरकार पर भी कटाक्ष कर वह उस वक़्त सरकार के कार्यो पर प्रश्न उठा चुके हैं।

वही उनका हाल ही का ट्वीट देश में शाकाहार तथा मांसाहार को लेकर चल रही चर्चाओं पर है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि "धर्म के विवाद के पश्चात् अब नौबत 'शाकाहार' एवं 'मांसाहार' पर आ गयी है। बीजेपी के सबसे कद्दावर तथा महान नेता, पूर्व पीएम अटल जी भी 'मांसाहार' अथवा मदिरा का सेवन करते थे। बीजेपी का क्या कहना है?" वहीं लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट पर अपना पक्ष रखते हुए चांचौड़ा की पूर्व MLA एवं भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य मंतमीन का कहना है कि यह उनकी बेहद छोटी सोच है। वह पहले अपने बारे में सोचें। देश के इतने बड़े नेता, जो अब इस दुनिया मे भी नहीं हैं, उनके बारे मे इस प्रकार की अनर्गल बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता। वह बताएं कि उन्होंने क्या अटल जी को यह करते देखा था। वह अपने परिवार के बारे में भी बताएं। नहीं तो हमे पूरी सूची देनी पड़ेगी।

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों पर AAP सरकार ने कसी नकेल, जारी किया ये 'कड़क' आदेश

CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, जनसभा के करीब फूटा बम, जांच में जुटे अधिकारी

तमिलनाडु की DMK सरकार ने 'अयोध्या मंडपम' को अपने कब्जे में लिया, जनता ने अपने पैसों से बनवाया था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -