दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, क्या गांधी परिवार करेगा समर्थन ?
दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, क्या गांधी परिवार करेगा समर्थन ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में लगातार नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह गुरुवार शाम तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आएंगे और शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर देंगे। 

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार का समर्थन प्राप्त है। वहीं फिलहाल अशोक गहलोत चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं है। उधर, लोकसभा सांसद शशि थरूर भी स्पष्ट कर चुके हैं कि 30 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर देंगे। दरअसल रविवार से पहले ऐसा माना जा रहा था कि गांधी परिवार की तरफ से अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के लिए समर्थन प्राप्त है और चुनाव की स्थिति में ही उन्हें ही जीत मिलेगी।

बता दें कि अशोक गहलोत को लेकर पूरा मामला उस समय पलट गया था, जब राजस्थान के 82 विधायकों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से ही राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हरकत को गांधी परिवार ने अपने अपमान के तौर पर देखा है।

CM हाउस पहुंचे ग्रैंड मास्टर्स, CM बघेल बोले- 'शतरंज राजनीति का खेल'

'हमें भारत को हिन्दुमुक्त मुस्लिम राष्ट्र बनाने दो..', PFI के समर्थन में यही कहना चाहते हैं ओवैसी ?

इन लोगों को फ्री में दी जाएगी 2500 यूनिट बिजली, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -