दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के इस नेता को बताया CM पद का दावेदार
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के इस नेता को बताया CM पद का दावेदार
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होने वाले हैं। ऐसे में राजनीति की चुनावी मैदान तैयार करना तथा चुनावी गरमाहट के लिए बयान देना सामान्य बात है। ऐसा ही बयान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विदिशा में मीडिया से चर्चा करते हुए दिया है। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सीएम कमलनाथ ही होंगे। इस बयान के साथ ही दिग्विजय सिंह ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें कांग्रेस के अंदर कई नेताओं को सीएम का चेहरा माना जा रहा था।

दरअसल, सोमवार को दिग्विजय सिंह विदिशा जिले की शमशाबाद एवं कुरवाई विधानसभा पहुंचे थे। वहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार केवल कमलनाथ ही हैं। कमलनाथ ही मध्य प्रदेश में सीएम फेस हैं। दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए कुल 116 सीटें चाहिए। वे इससे ज्यादा ही लेकर आएंगे तथा पूर्ण बहुमत से कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाने में कामयाब होगी। आपको बता दें कि भाजपा- कांग्रेस के अंदर अलग-अलग गुट होने का आरोप लगाकर लंबे वक़्त से कांग्रेस पर हमला करती रही हैं। 

बीजेपी का ये आरोप है कि कांग्रेस के अंदर कमलनाथ गुट, दिग्विजय गुट, पचौरी गुट, अरुण यादव गुट सहित कई गुटों में बंटे हैं। कहा जा रहा है दिग्विजय सिंह के इस बयान के पश्चात सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ेंगे।

सांसदी गंवाने के बाद पहली बार वायनाड जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

ममता-पवार को झटका, केजरीवाल की बल्ले-बल्ले, जानिए चुनाव आयोग के फैसले से क्या-क्या बदला

योगी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी उजागर! अखिलेश यादव का Video देख लहालोट हुआ सोशल मीडिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -