दिग्विजय सिंह ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कही ऐसी बात
दिग्विजय सिंह ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कही ऐसी बात
Share:

भोपाल : शहर से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह लगातार सभाएं तो कर ही रहे हैं, वहीं ट्वीटर के जरिए भी भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बता दें दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव मैदान में है. वही उनके सामने प्रज्ञा ठाकुर है.

सीतापुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- गरीबों को लूटने वालों से पाई-पाई वसूल करेंगे

कुछ ऐसा किया दिग्विजय ने ट्वीट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि पांच सालों में मोदी जी ने कुछ मित्रों के लिए आर्थिक नीतियां बनाईं। इसका दुष्परिणाम व्यापारी, युवा, किसान ही नहीं सरकारी कर्मचारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी भोग रहे हैं। जो कभी देश की नवरत्न कंपनियां थीं, वे आज बर्बाद हो रही हैं। नवरत्न कंपनियों के घाटे में चले जाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर यही है विकास तो बर्बादी किसे कहते हैं? देश का आर्थिक ढांचा नष्ट किया जा रहा है। 

जब राहुल गाँधी ने की प्रियंका की खिंचाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कमलनाथ ने भी साधा मोदी पर निशाना  

इसी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कमलनाथ ने मोदी पर पलटवार करते हुए पूछा है कि पीएम बताएं कि दिल्ली में 700 करोड़ रुपए में तैयार हुए भाजपा के दफ्तर के लिए पैसा कहां से आया।

भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर, कोई इसे हमसे अलग नहीं कर सकता - अमित शाह

सतपाल सत्ती को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का करारा जवाब, कहा- हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी...

पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला, होनी चाहिए जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -