गलत ट्वीट करना दिग्विजय सिंह को पड़ा भारी, दर्ज होगा मुकदमा
गलत ट्वीट करना दिग्विजय सिंह को पड़ा भारी, दर्ज होगा मुकदमा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अक्सर जल्दबाजी में किए गए अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल्स का शिकार होते हैं, एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने गलत ट्वीट कर दिया। तत्पश्चात, मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया। हालांकि अपने इस ट्वीट को उन्होंने कुछ समय पश्चात् डिलीट कर दिया किन्तु तब तक यह ट्वीट वायरल हो चुका था। जिसके बाद अब राज्य के गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की पूरी तैयारी कर ली है।

दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के चलते हुई हिंसा पर ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार की एक तस्वीर को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया। इस तस्वीर में कुछ लड़के मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे हैं। 

वही दिग्विजय सिंह के फर्जी तस्वीर वाले ट्वीट पर बीजेपी MLA रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि यही तो मामा के बुलडोजर की ताकत है, चला खरगोन के जिहादियों पर तथा दर्द सीधे आपके दिल पर पहुंच गया। आप रात भर ना सो पाए होंगे। आपका मन बड़ा निराश होगा, इसलिए यह झूठी तस्वीर ले आए। निष्पक्ष तुड़ाई की जाएगी। जिस घर से पत्थर, पेट्रोल बम निकला है वह घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

MLC चुनाव हारे सपा के कफील खान, बोले- मैं नहीं, यूपी में लोकतंत्र हारा है ...

बलात्कार पीड़िता पर ममता बनर्जी का 'शर्मनाक' बयान, निर्भया की माँ बोली- वे CM पद के लायक नहीं

यूपी MLC चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई सपा, योगी बोले - जनता राष्ट्रवाद और सुशासन के साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -