मोदी की चूक पर दिग्विजय का ट्विट
मोदी की चूक पर दिग्विजय का ट्विट
Share:

नई दिल्ली : मास्को में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रगान की धुन बजाए जाने के दौरान आगे बढ़ गए थे। अब इस बात को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया है। मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर भी कांग्रेस ने सत्तापक्ष को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा और कहा कि अपनी लगातार विदेश यात्राओं के कारण वे यह भूल गए कि कैसी धुन बज रही है। अभूतपूर्व। इस तरह की घटना को लेकर राष्ट्र आहत है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज पर हस्ताक्षर करते हैं और झंडे की संहिता का उल्लंघन भी करते हैं। दरअसल रूस में गार्ड आॅफ आॅनर के दौरान रूसी राष्ट्रगान की धुन बजाई गई थी इस दौरान मोदी कुछ चल पड़े तो उन्हें वहां मौजूद अधिकारी ने रोका। इस पर कांग्रेस ने हंगामा मचा दिया। यह तो अभूतपूर्व है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा-मोदी इश्टाईल। मोदी भक्तों की ओर से कोई टिप्पणी!

पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विट कर लिखा कि विदेशों में बहुत ज़्यादा समय बिताने से लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह भूल गए हैं कि राष्ट्रगान की धुन कैसी है। जब राष्ट्रगान बज रहा था तो वह आगे बढ़ गए। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा यह भी कहा गया कि यह बेहद दुखद बात है कि रूसियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह याद दिलवाना पड़ा कि उन्हें अपने राष्ट्रगान का सम्मान करना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -