हिन्दू बच्चियों पर हिजाब ! गंगा जमुना स्कूल पर बुलडोज़र कार्रवाई, कांग्रेस को पसंद नहीं आई.., दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
हिन्दू बच्चियों पर हिजाब ! गंगा जमुना स्कूल पर बुलडोज़र कार्रवाई, कांग्रेस को पसंद नहीं आई.., दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित गंगा जमना स्कूल को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब गंगा जमना स्कूल पर बुलडोजर की कार्रवाई पर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के बाद अब पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने भी बुलडोज़र कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। गंगा जमुना स्कूल पर कार्रवाई को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, यह कौन से नियम और कानून के तहत बुलडोजर चलाया जा रहे हैं।

बता दें कि गंगा जमुना स्कूल का नाम तब सुर्ख़ियों में आया था, जब स्कूल की 18 छात्राओं की फोटो एक बोर्ड पर लगाई गई थी। इन बच्चियों ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। इनमें हिन्दू छात्राओं को भी हिजाब पहने दिखाया गया था। पहले स्कूल प्रशासन इसे स्कार्फ बता कर टालने की कोशिश कर रहा था।  जाँच में गैर-मुस्लिम बच्चों को कुरान की आयतें पढ़वाए जाने का भी खुलासा हुआ है। इस्लामी धर्मांतरण के कई सबूत भी जाँच टीम के हाथ लगे हैं। राज्य बाल आयोग ने जांच के सिलसिले में बताया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 3 महिला शिक्षिकाओं ने इस्लाम में धर्मान्तरित करवा दिया था। इस स्कूल की प्रिंसिपल का नाम अफसरा बेगम है, जबकि उनके पिता का उपनाम श्रीवास्तव है। इसी प्रकार तबस्सुम नाम की एक शिक्षिका पहले जैन हुआ करती थी और यादव उपनाम वाली एक महिला शिक्षिका भी अब नाम में ‘खान’ लगाने लगीं है।  अब इस बात की जाँच हो रही है कि कहीं स्कूल में नौकरी के लिए इस्लाम कबूल करने का दबाव तो नहीं डाला जाता था। हालाँकि, शिक्षिकाएं खुद से इस्लाम कबूलने की बात कह रहीं हैं। 

वहीं, अब एजेंसियां गंगा जमुना स्कूल के टेरर फंडिंग की भी जांच कर रही है और स्कूल के कुछ लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। इसी बीच  दमोह नगर पालिका ने गंगा जमना स्कूल के नाम एक नोटिस जारी किया था, जो स्कूल परिसर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए जाने से संबंधित था। इसी को आधार बनाकर अवैध निर्माण को बुलडोज़र से ढहाया गया है। हालाँकि, कांग्रेस को यह कार्रवाई पसंद नहीं आई है और दिग्विजय सिंह ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि, मैं हमेशा इस बात का विरोध करता रहा हूं। यह कौन से नियम और कानून के तहत बुलडोजर चलाया जा रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने इन घटनाओं को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि, जब भी चुनाव आते हैं, तो भोपाल में आग लग जाती है। 

घूँघट से नफरत, बुर्के से प्यार..! सीएम गहलोत ने खुद हटाया महिला का घूंघट, Video देख भड़के लोग

KCR का बड़ा बयान, बोले- 'धर्मगुरुओं को मठ में रहना चाहिए, राजनीति में घुसपैठ क्यों कर रहे हैं'

कांग्रेस पर चोरी का आरोप भी लगाया और दोस्ती का हाथ भी बढ़ाया..! अपनी नीति को लेकर AAP खुद कंफ्यूज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -