दिग्विजय बने 'राम' तो कमलनाथ की पीठ में छुरा घोंपते नजर आए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर
दिग्विजय बने 'राम' तो कमलनाथ की पीठ में छुरा घोंपते नजर आए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर
Share:

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्वालियर-चंबल अंचल में अभी से सियासत गर्माती नजर आ रही है। कांग्रेस एवं सिंधिया के बीच बयानबाजी की जंग अब पोस्टर पर आ गई है। कांग्रेस ने सिंधिया महल जयविलास पैलेस के समक्ष विवादित पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में सिंधिया, कमलनाथ की पीठ में चाकू घोंपते नजर आ रहे हैं। हालांकि सिंधिया का चेहरा तथा गले में डला भाजपा के गमछे को ब्लर किया गया है।

वही इसी पोस्टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राम की मुद्रा में तीर चलाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह लक्ष्मण की भूमिका में धनुष पर तीर चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में सबसे ऊपर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह हनुमान बने हैं तथा संजीवनी लेकर आए हैं। इसमें ये लिखा है- गद्दारी से नाता है छुरा घोंपना आता है। कांग्रेस की ओर लिखा है वफादारी से नाता है तीर चलाना आता है।
 
वही हाल में 15 दिन के भीतर दो बार कमलनाथ, दो बार दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अन्य नेता आ चुके हैं। सभी ने सिंधिया पर जुबानी हमला किया है, मगर अब बात जुबानी हमले से पोस्टर वॉर तक पहुंच गई है। अब कांग्रेस सिंधिया को गद्दार बताते हुए प्रचार कर रही है। वही महल के बाहर समक्ष दीवार पर कांग्रेस नेता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने यह विवादित पोस्टर लगाए है। वे कट्‌टर सिंधिया विरोधी हैं। इससे पहले वे सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद महल की दीवार पर गुमशुदा तथा लापता के पोस्टर लगा चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें खोजने वाले को इनाम देने का ऐलान भी किया था।

केजरीवाल के घर के बाहर आज फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे बग्गा, बोले- भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता

शुक्र करो कि 'केजरीवाल' के हाथ में दिल्ली पुलिस नहीं है, वरना वो प्रधानमंत्री को कैद करवा देते...

बिजली संकट को लेकर गोविंद सिंह ने CM को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -