IPL के बीच इंटरनेट पर वायरल हुआ धोनी का दिल छू लेने वाला VIDEO
IPL के बीच इंटरनेट पर वायरल हुआ धोनी का दिल छू लेने वाला VIDEO
Share:

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL में छाए हुए हैं। वह चाहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान न हो किन्तु फिर भी उनका जलवा कायम है। महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 37 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जो प्रशंसकों के दिलों में बस गया है। सोशल मीडिया पर अब महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह साइकिल चलाने के साथ-साथ गाना भी गा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने स्वयं ही गाना गया है। हालांकि ये वीडियो एक साइकिल कंपनी के विज्ञापन का है। धोनी को गाता देख प्रशंसक हैरान हुए। उन्होंने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इसे 2024 का सबसे अच्छा सरप्राइज बताया। वहीं कुछ ने धोनी को फाल्गुनी पाठक से भी बेहतर बताया। कुछ ने लिखा कि धोनी हर बार दिल जीत लेते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। तत्पश्चात, युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। बीते सीजन एमएस धोनी ने बाएं घुटने के दर्द में भी चेन्‍नई को पांचवीं बार IPL चैम्पियन बना दिया था। चेन्‍नई के खिताब जीतते ही उन्‍होंने बिना देरी किए अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। 

5 लड़कों ने मिलकर Amazon को लगाया 1.5 करोड़ रुपये का चूना, जानिए पूरा मामला

आधी रात को प्रेमिका के बेडरूम में घुसा प्रेमी, अचानक आ गए परिजन और फिर...

RLD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शाहिद सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन, भाजपा से गठबंधन पर थे नाराज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -