VIDEO: वक्त बदला लेकिन धोनी नहीं, छक्का मारकर जीता फैंस का दिल
VIDEO: वक्त बदला लेकिन धोनी नहीं, छक्का मारकर जीता फैंस का दिल
Share:

चेन्नई सुपरकिंग्स बीते गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। जी हाँ और इस मैच में धोनी ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई। धोनी के इस छक्के ने सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया है। अपने छक्के से एक बार फिर से धोनी ने अपने सभी फैंस और क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

 

इस छक्के से यह साबित हो गया है कि वक्त बदला है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी नहीं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने तब लगाया जब टीम को 3 गेंदो में 2 रनों की जरूरत थी। जी हाँ, और हमेशा ही अंतिम गेंद में धोनी छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने इस मैच में भी ऐसा कमाल दिखाया। जी दरअसल धोनी ने एक ऐसा गगनचुंबी छ्क्का मारा जो शारजाह के स्टेडियम की छत पर जा पहुंचा। अपने इस छक्के से धोनी ने यह साबित कर दिया की वक्त भले ही बदल गया हो लेकिन धोनी वही है और यह बात हम ही नहीं बल्कि धोनी के फैंस भी कहते नजर आ रहे हैं। कहने को तो यह इस टूर्नामेंट में धोनी का दूसरा ही छक्का था लेकिन इस छक्के ने बड़ा काम कर दिया।

अब इस समय इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और जो इसे देख रहा है ख़ुशी से झूम रहा है। आपको बता दें कि बीते गुरुवार को चेन्नई ने हैदराबाद को 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन पर रोका और 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की। जी दरअसल बीते 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स जब से संयुक्त अरब अमीरात आयी है तब से एक भी मैच नहीं हारी है।

इस मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बातें

सुपर डांसर में बाबा रामदेव के साथ पहुंची बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा

इजरायली सैनिकों द्वारा मारे गए फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद सदस्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -