सुपर डांसर में बाबा रामदेव के साथ पहुंची बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा
सुपर डांसर में बाबा रामदेव के साथ पहुंची बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा
Share:

जाने माने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 शीघ्र ही ऑफएयर होने वाला है। यानी शो अपने फिनाले के बेहद नजदीक है। इस वीकेंड सुपर डांसर 4 का सेमी फिनाले बताया जाएगा। जहां पर तब्बू एवं योग गुरू बाबा रामदेव स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे। शनिवार के एपिसोड में बाबा रामदेव आकर शो की शान बढ़ाएंगे। वहीं रविवार के एपिसोड में टैलेंटेड अभिनेत्री तब्बू मेहमान होंगी। सेमी फिनाले में आकर रामदेव तथा तब्बू शो में चार चांद लगाएंगे। 

वही सोनी लिव के इंस्टा हैंडल पर शो का नया प्रोमो साझा किया गया है। जहां सेट पर रामदेव और तब्बू दिखाई दिए। दोनों ही गेस्ट शो में प्रतियोगियों के पावरफुल एक्ट्स को देखकर दंग रह गए। बाबा रामदेव ने भी प्रतियोगियों के साथ कई योगआसन किए। जिसे देखकर कोरियोग्राफर गीता और शिल्पा शेट्टी दंग रह गए। शो में शनिवार के एपिसोड में दो एलिमिनेशन दिखाए जाएंगे। शो में अभिनेत्री तब्बू को सुपर गुरु तुषार शेट्टी संग डांस करते हुए दिखाया जाएगा। 9 अक्टूबर को शो का फिनाले होगा। जहां सभी को सुपर डांसर 4 का विजेता मिलेगा।

वही इस शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैं। शो के बंद होने के कारण इसकी टीआरपी भी बताई जा रही है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपर डांसर 4 को इंडियाज बेस्ट डांसर 2 रिप्लेस करेगा। ये शो 16 अक्टूबर से ऑनएयर होगा। इसे मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर तथा टेरेंस लुईस जज करेंगे। आगामी शो के कई सारे प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं।

मुंबई वीडियो: बुजुर्ग महिला की बहादुरी, तेंदुए ने किया हमला तो लाठी मारकर भगाया

अस्पताल में पोछा लगाने को मजबूर बिग बॉस की यह विनर!

घरेलू हिंसा मामले में करण मेहरा को मिली अग्रिम जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -