धार: तेंदुए ने किया 10 साल के बच्चे पर हमला, दबोच ली गर्दन
धार: तेंदुए ने किया 10 साल के बच्चे पर हमला, दबोच ली गर्दन
Share:

धार: मध्यप्रदेश में वन विभाग की सतर्कता के बाद भी जानवरों द्वारा आमजनों पर हमले करने के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब हाल ही में एक मामला सामने आया है जो मध्यप्रदेश के धार जिले का है। यहाँ तेंदुए द्वारा एक 10 साल के बच्चे पर हमला किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर रात पांचपिपल्या पंचायत के मजरे जमानियापाड़ा में 10 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा वन क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यहाँ तेंदुए के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ती चली जा रही है। आप सभी को बता दें कि बीते शनिवार को पांचपिपल्या पंचायत के मजरे जमानियापाड़ा में 10 साल का बच्चा शौच के लिए गया था। उसी बीच 10 साल के बच्चे पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया और बच्चे की गर्दन दबोची ली। इस मामले के आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। जैसे ही शोर मचा वैसे ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। सभी ने देखा कि तेंदुए ने बच्चे की गर्दन मुंह में पकड़ रखी थी। इसी बीच बच्चे के फूफा ने तेंदुए को पत्थर मारा और तेंदुआ बालक को छोड़ उन पर हमला करने लपका लेकिन इतने में दूसरे ग्रामीण भी पहुंच गए।

कुछ ही दसमय बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भागा। आप सभी को बता दें कि बीते चार दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है, और इस बारे में सूचना वन विभाग को दी जा चुकी है लेकिन लापरवाही के चले अब तक कोई नहीं पहुंचा। इस बारे में परिजन घायल बालक को लेकर अमझेरा अस्पताल पहुंचे, और बालक की गर्दन और कान के पास तेंदुए के दांतों के निशान हैं। इस मामले में डॉक्टर ने बच्चे की गर्दन पर टांके लगाए हैं। वहीं इस मामले में वन विभाग जिराबाद के डिप्टी रेंजर का कहना है- रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल व आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं।

30 कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने वाला अहमद शाह बोला- अगर जानवरों को कोई आपत्ति नहीं है तो...

दुनियाभर में और भी तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खौफ, चौथे नंबर पर पंहुचा भारत

70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड ऑइल, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -