धनतेरस के दिन जरूर करें यह 5 उपाय, होगी धनवर्षा
धनतेरस के दिन जरूर करें यह 5 उपाय, होगी धनवर्षा
Share:

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाते हैं। वैसे दिवाली एक अनोखा पर्व है जो पांच दिनों तक चलता है। इस पर्व के दौरान ही धनतेरस मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं धन तेरस के दिन करने वाले 5 उपाय।

1. पांच देवों की पूजा : ध्यान रहे धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी, कुबेर, यम और गणेशजी की पूजा जरूर करनी चाहिए क्योंकि इनके पूजन से ही घर में धनवर्षा होती है।

2. दीपदान : कहा जाता है धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जिस घर में दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। जी हाँ, इस वजह से ध्यान रहे कि धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने चाहिए। इसी के साथ यम के नाम का दीपक भी जलाये लेकिन यह परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय जलाये।

3. खरीदें धनिया : कहते हैं धनतेरस के दिन सोना खरीदा जाता है लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो आप पीतल का बर्तन खरीदें। वहीं अगर आप यह दोनों वस्तुएं नहीं खरीद सकते हैं तो पीली कौड़ियां और धनिया खरीदें। धनतेरस के दिन खासकर धनिया खरीदना बहुत ही शुभ होता है। कहा जाता है ऐसा करने से भी धन का नुकसान नहीं होता है। 

4. दान करें : कहा जाता है धनतेरस के दिन चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होगी। जमा पूंजी बढ़ने लगती है।

5. सब कुछ नया करें : ध्यान रहे इस दिन बहीखातों की पूजा करें और लेखा-जोखा का भी सभी काम करने। इसी के साथ इस दिन से नए कार्यों की शुरुआत करें और संकल्प लें कुछ नया करने का।

यहाँ जानिए नवंबर माह के शुभ योग एवं मुहूर्त

भारत ने की करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तान के पूर्ण अधिकार हस्तांतरण की निंदा

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 2 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -