महादेव के दर्शन करने जा रहे थे भक्तों पर अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, 2 की हुई दर्दनाक मौत
महादेव के दर्शन करने जा रहे थे भक्तों पर अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, 2 की हुई दर्दनाक मौत
Share:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ मधुमक्खी के हमले में दो व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना नागभीड़ तहसील में स्थित सात बहन पहाड़ी की है। कहा जा रहा है कि शनिवार दोपहर को कई भक्त पहाड़ी पर बने शिव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उसी समय कुछ श्रद्धालुओं पर अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। 

दरअसल, इस पहाड़ पर मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं। एक साथ मधुमक्खियों के झुंड ने जब श्रद्धालुओं पर हमला किया तो उन्हें संभलने का अवसर नहीं मिल पाया। भक्त भागकर जाते भी तो कहां? पहाड़ी का मार्ग बहुत मुश्किल है। और छिपने के लिए वहां कोई जगह भी नहीं थी। मधुमक्खियों के हमले से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तो वहीं लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

घटना की खबर प्राप्त होते ही स्थानीय एनजीओ के कार्यकर्ता पहाड़ी पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के शवों को पहाड़ी से उतारा। साथ ही चोटिल व्यक्तियों की भी सहायता की। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। मृतकों की पहचान अशोक मेंढे एवं गुलाबराव पोचे के तौर पर हुई है। दोनों की आयु 60 वर्ष बताई गई है। इससे पहले मिलती जुलती घटना ओडिशा के क्योंझर में भी देखने को मिली थी। यहां मार्च माह में परीक्षा देने जा रहे 10वीं के विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। इसमें 50 से अधिक छात्र और शिक्षक चोटिल हो गए। कुछ को हॉस्पिटल में भी भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, हमले में चोटिल होने के बाद भी किसी छात्र ने परीक्षा नहीं छोड़ी तथा तय समय पर परीक्षा देने पहुंचे।

वृंदावन में भक्तों के कपड़े फाड़कर की पिटाई, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

कोरोना की चपेट में आए गर्भ में पल रहे शिशु, 2 बच्चों के ब्रेन डैमेज

चार धाम यात्रा: अब एक फ़ोन कॉल पर हो जाएगा यात्रा का रजिस्ट्रेशन, सरकार ने शुरू किया कॉल सेंटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -