दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु, 2 की मौत, 6 घायल
दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु, 2 की मौत, 6 घायल
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने तथा मेला देखने जा रहे भक्तों के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। यह दुर्घटना पूर्णागिरि मार्ग पर हुई। दोनों मृत शख्स गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतक शख्स में एक शख्स कृष्ण कुमार तथा दूसरा विक्रम सिंह था। 

दरअसल, शनिवार को चंपावत में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे व्यक्तियों को वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस गाड़ी की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार 6 व्यक्ति घायल है। इन चोटिल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। मृतक शख्स की पहचान कृष्ण कुमार तथा विक्रम सिंह के तौर पर हुई है।

वही गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, किन्तु उन्हें क्या पता था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह दुर्घटना का शिकार हो जाएंगे। चोटिल व्यक्तियों में कुछ की हालत गंभीर है। हॉस्पिटल में सभी का इलाज जारी है। वही दूसरी तरफ बीते कुछ दिनों पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की थी। सीएम एवं श्रीश्री रविंशकर ने सोनी कंपनी की तरफ से CSR फंड से हरकी पैड़ी पर किए सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में दो धाम यात्रा के लिए शहर ही यात्री रेल से भी जा सकेंगे।

कल तक AAP के प्रदेश अध्यक्ष थे अनूप केसरी, भाजपा में जाते ही 'चरित्र' में दिखने लगी 'खराबी'

चर्चाओं में छाई में हरीश रावत की नई पोस्ट, लिखा- 'तू भी अन्ना, मैं भी अन्ना...'

हाईकोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन को थमाया नोटिस, जानिए पूरा मामला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -