परेशानी उनसे है जो भारत माता की जय नहीं बोलते
परेशानी उनसे है जो भारत माता की जय नहीं बोलते
Share:

नासिक : भारत माता की जय के जयकारे लगाए जाने पर कई तरह के विवाद हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्टतौर पर कहा कि आखिर उनका विरोध केवल उन लोगों से हो जो कि इस नारे के विरूद्ध हैं। उनका कहना था कि उन्हें उन लोगों से परेशानी है जो कि भारत माता की जय नहीं कहेंगे। आखिर तुष्टिकरण की एक सीमा भी होती है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत माता की जय न कहने के मसले पर अपना विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि यह केवल नारे की बात नहीं है। यह तो एक तरह से स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान है। उनका कहना था कि इस नारे का धर्म से नाता नहीं है। वे अपने निजी हित के लिए फूट पैदा करना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत माता का जयकारा नहीं लगाने वाले देश में नहीं रह सकते।

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा कहा गया था कि युवाओं को देश के समर्थन में नारे लगाने की सीख दी जाना चाहिए। भागवत द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पर चर्चा कर कहा गया था कि यह ऐसा समय है जब नई पीढ़ी भारत माता की जय नहीं कहती। मगर भारत माता की जय बोलने में मजबूरी नहीं होना चाहिए। जिसके बाद सांसद ओवैसी ने अपना विरोध जताते हुए कहा था कि वे भारत माता की जय नहीं कहेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -