'रजा अकादमी को बैन कीजिए': देवेंद्र फडणवीस
'रजा अकादमी को बैन कीजिए': देवेंद्र फडणवीस
Share:

अमरावती: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को अमरावती हिंसा के मद्देनजर महाराष्ट्र में रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दी है। जी दरअसल बीते रविवार (21 नवंबर) को एक संवाददाता सम्मेलन में संबोधन देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मैं रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं ।।। मैं सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती देता हूं।''

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, जब कांग्रेस की सरकार होती है तो ही रजा अकादमी पुलिस पर हमला क्यों करती है?'' वहीं उन्होंने यहाँ यह भी कहा कि, ''मुंबई दंगे और पुलिस पर हमले पहले रजा अकादमी के मोर्चा के दौरान क्यों हुए थे? सभी जानते हैं कि वह किस पार्टी की A&B टीम है। आपको देखना चाहिए कि रजा अकादमी के लोगों के साथ तस्वीरों में यह कौन है। कांग्रेस सरकार के अधीन होती है तो रजा अकादमी पुलिस पर हमला क्यों करती है। इससे पहले, मुंबई में दंगे और पुलिस पर हमले संगठन द्वारा किए गए थे। हर कोई जानता है कि रजा अकादमी के पीछे कौन है।"

इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि, ''आपने शेलार की तस्वीरें दिखाईं। क्या आपने वह सीएम का दिखाया? नहीं, कांग्रेस के मंत्री को दिखाया?नहीं। भले ही इसके लिए मैं मानता हूं कि रजा अकादमी भाजपा की बी टीम है, मैं इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं। क्या आप करोगे?कांग्रेस में हिम्मत है? नहीं, कांग्रेस में हिम्मत नहीं है क्योंकि सभी जानते हैं कि रजा अकादमी किसकी संतान है।''

'महाराष्ट्र में 12 तारीख की हिंसा सुनियोजित साजिश थी', अमरावती हिंसा पर बोले देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, गाया 'Manike Mage Hithe' का हिंदी वर्जन

ड्रग्स की लड़ाई कंगना तक आई.. नवाब मलिक बोले- एक्ट्रेस ने ओवरडोज़ ले लिया है..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -