कथक शैली में हुआ श्री राम जन्म से राज्याभिषेक तक का वर्णन
कथक शैली में हुआ श्री राम जन्म से राज्याभिषेक तक का वर्णन
Share:

उज्जैन। स्वर्णधरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित राम जन्मोत्सव 2017 में राम कथा अनुगान के अंर्तगत कथक शैली में श्री राम जी के जन्म से लेकर राज्य अभिषेक तक का वर्णन बहुत ही सुंदर चित्रण किया गया। लोक गीत ने समा बाधें रखा वहीं मुम्बई से आए कुमार अनिल ने भजन कि प्रस्तुति दी। अंत में माइम के कलाकारों ने भगवान के दशा अवतारों कि प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखाडा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरिगिरी, रंगनाथाचार्य, परमहंस डाॅ. अवधेशपूरी महाराज, रामनाथ महाराज आदि संत आदि उपस्थित थे। संस्था द्वारा विविध क्षेत्रो में पांच अलंकरण प्रदान किए गए। अलंकरण सस्था के संरक्षक पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार के द्वारा दिये गये।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अजय जागीरदार (लाला), संस्था अध्यक्ष पं. विनीत शर्मा, सचिव सुदर्शन अयाचित, सहसंयोजक सुभम अरोड़ा, सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष डाॅ. हितेश दिल्लीवाल, उपाध्यक्ष कमल उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिकरवार, दिपक शर्मा, गगन सूर्यवंशी, अंकित सूर्यवंशी, जितेंद्रसिंह दरबार, सपन मुथा, सहसचिव राजेश श्रीवास, कपिल टांक, गजानंद शर्मा, अतुल सराफ, शेखर गोंदिया, दिलीप पाठक, प्रमोद जोशी, कपिल सूर्यवंशी, नीरज निगम, सत्कार समिति  डाॅ. शशि कचोले, अदिति लोखंडे, तृप्ति नागर, डाॅ. मल्लिका दिल्लीवाल, साधना गुप्ता आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था उपाध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी ने दी।

बच्चों को संस्कारवान बनाएं -स्वामीजी

भगवान महावीर के जयकारे के साथ निकली प्रभात फेरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -