दुनिया का सबसे खुशनुमा देश है डेनमार्क, भारत है सबसे पीछे
दुनिया का सबसे खुशनुमा देश है डेनमार्क, भारत है सबसे पीछे
Share:

न्यूयॉर्क : खुश रहने के वैश्विक पैमाने पर डेनमार्क सबसे ऊपर है, वहीं भारत पाकिस्तान से भी पीछे है। इस वैश्विक सूचकांक में भारत की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। 156 खुश देशों की सूची में पिछले वर्ष के मुकाबले भारत एक पायदान और नीचे खिसक गया है और अब 118वें नंबर पर पहुंच गया है।

इस लिस्ट में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन से भी पीछे है। डेनमार्क ने स्विटजरलैंड को पछाड़ते हुए नंबर वन खुश देश बन गया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक पहल सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) द्वारा प्रकाशित द वर्ल्ड हैप्पीनैस रिपोर्ट में दी गई है।

इस खुशी के पैमाने को मापने के लिए प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, जीवन की संभावना, सामाजिक समर्थन और जिंदगी में अपनाई जाने वाली स्वतंत्रता को आधार बनाया गया है। इस लिस्ट में दूसरा स्थान स्विटजरलैंड को तो तीसरे नंबर पर आइसलैंड और चौथे व पांचवें नंबर पर नॉर्वे और फिनलैंड है। 2015 में भारत 117वें नंबर पर था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -