यौन अपराध मामलों में दिल्ली अव्‍वल, भारत को दुनिया में किया शर्मसार
यौन अपराध मामलों में दिल्ली अव्‍वल, भारत को दुनिया में किया शर्मसार
Share:

नई दिल्ली. थॉमसन रायटर फाउंडेशन की ओर से एक सर्वे कराया गया जिसमें यौन अपराध के मामलों में देश की राजधानी दिल्ली नंबर एक पर है. इस सर्वे ने भारत को दुनिया की नजर में शर्मसार कर दिया है. 

दिल्ली में दिसंबर 2012 को 23 साल की छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे देश में देखने को मिला था. लेकिन तमाम दावों और उपायों के बावजूद नई दिल्ली में शर्मसार कर देने वाली ऐसी घटनाएं कम नहीं हुई हैं.

इस  सर्वे में यौन अपराध के मामले में दुनिया के 19 महानगरों में दिल्ली और साओ पाउलो निचले पायदान पर हैं. ब्राजील में काम कर चुकीं भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला मामलों की प्रमुख रेबेका रिचमैन ने कहा, ‘मैं इन नतीजों से चकित नहीं हूं।’ यह सर्वे 380 विशेषज्ञों पर आधारित है. महिलाओं के लिए टोक्यो को सबसे सुरक्षित माना गया.

वहीं मिस्र की राजधानी काइरो को महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सबसे खतरनाक माना गया है. इस मामले में काइरो के बाद मेक्सिको और ढाका का स्थान है. 

 

दिवाली पर दिखना लीक से हटकर तो ट्राई ये ड्रेस

असम में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर

राष्ट्रीय मानस उद्यान हुआ लोकार्पित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -